![]()
किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड में छठ की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब संध्या अर्घ्य देकर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कमला देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार शाम दिघलबैंक पंचायत की है। मृतका सूर्यनारायण टोला की रहने वाली थीं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अर्घ्य देकर लौटते समय बाइक ने मारी टक्कर मिली जानकारी के अनुसार, कमला देवी छठ पूजा के अवसर पर संध्या अर्घ्य अर्पित करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। किशनगंज में इलाज के दौरान मौत घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कमला देवी को बेहतर इलाज के लिए किशनगंज ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। छठ की खुशियां मातम में बदलीं कमला देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक छा गया। जिस घर में छठ पर्व को लेकर उत्साह था, वहां मातम पसरा है। घटना से पूरे इलाके के लोग दुखी हैं। तेज रफ्तार पर नियंत्रण की अपील हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है। उनका कहना है कि त्योहार के दौरान सड़कों पर आवाजाही बढ़ जाती है, ऐसे में वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता जरूरी है।
Source link
किशनगंज-घाट से लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर:इलाज के दौरान मौत; दिघलबैंक पंचायत में हुआ हादसा
