Headlines

किशनगंज-देव घाट पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य:छठ घाट पर शाम व्रतियों ने की सूर्य उपासना, सुरक्षा के लिए प्रशासन रहा अलर्ट




किशनगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही व्रती और श्रद्धालु पूजा सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचने लगे। शहर के ऐतिहासिक देव घाट खगड़ा में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक तरीके से शाम 4:49 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की गई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ऐतिहासिक घाट पर हर साल उमड़ती है भीड़ देव घाट खगड़ा शहर के सबसे पुराने और प्रमुख छठ घाटों में शामिल है। ऐतिहासिक पहचान और धार्मिक महत्व के कारण यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर सुरक्षा के इंतजाम घाटों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। श्रद्धालुओं की आवाजाही और घाटों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि व्रतियों और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का तीसरा दिन संपन्न हो गया। अब सोमवार की सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *