Headlines

सीतामढ़ी में डूबते सूर्य को अर्घ्य:दंड प्रणाम करते घाट पहुंचे व्रती, डीएम ने कैलाशपुरी घाट पर की पूजा; भारत-नेपाल बॉर्डर पर दिखी आस्था




सीतामढ़ी में लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विभिन्न घाटों पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। शाम होते ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। छठ घाटों पर आस्था और समर्पण के कई दृश्य देखने को मिले। मन्नत पूरी होने पर कई व्रती दंड प्रणाम करते हुए घाट पहुंचे। कुछ व्रती घर से घाट तक जमीन पर लेटकर आगे बढ़े और भगवान सूर्य की आराधना की। श्रद्धालुओं की इस आस्था ने लोगों का ध्यान खींचा। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कैलाशपुरी घाट पहुंचे डीएम तनय सुल्तानिया छठ के अवसर पर डीएम तनय सुल्तानिया कैलाशपुरी घाट पहुंचे। उन्होंने भगवान भास्कर को नमन कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। घाटों पर छठ की परंपरा और भक्ति का माहौल बना रहा। सोनबरसा बॉर्डर पर दिखी साझा आस्था भारत-नेपाल सीमा पर भी छठ की अनूठी छटा देखने को मिली। सोनबरसा बॉर्डर के दोनों ओर भारतीय और नेपाली क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। दोनों देशों के लोगों ने एक ही समय भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान सीमा के दोनों ओर आस्था का एक जैसा नजारा दिखा। डीएम के निर्देश के बाद भी नहीं बिछा मैट छठ घाटों पर श्रद्धा के उत्साह के बीच नगर निगम की तैयारियों की कमी भी सामने आई। डीएम ने घाट तक जाने वाले रास्ते में रोड़े और खराब सड़क को देखते हुए मैट बिछाने का निर्देश दिया था, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो। निर्देश के बाद मैट मंगवाया तो गया, लेकिन उसे सड़क पर बिछाने के बजाय एक दुकान के बाहर छोड़ दिया गया। इससे श्रद्धालुओं को खराब रास्ते से ही गुजरना पड़ा। डीएम के निर्देश के बावजूद मैट नहीं बिछाए जाने से नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठे। सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *