Headlines

सहरसा जेल में 31 बंदी कर रहे छठ व्रत:महिला-पुरुषों के लिए बनाए गए अलग-अलग घाट, 16 महिला-15 पुरुष बंदी शामिल




सहरसा मंडल कारा में भी लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। जेल की चारदीवारी के भीतर 31 बंदी इस बार छठ व्रत कर रहे हैं। इनमें 16 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल हैं। व्रतियों की सुविधा के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। जेल अधीक्षक निरंजन कुमार पंडित ने बताया कि मंडल कारा में कुल 31 बंदी छठ व्रत कर रहे हैं। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष बंदी शामिल हैं। सभी व्रतियों को जेल प्रशासन की ओर से नए वस्त्र और पूजा की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग घाट जेल परिसर में महिला और पुरुष छठ व्रतियों के लिए अलग-अलग घाटों का निर्माण कराया गया है। प्रशासन ने व्रतियों की धार्मिक आस्था और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। जेल में भी निभा रहे आस्था और परंपरा रविवार को सभी व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। जेल प्रशासन की पहल से बंदियों को जेल के भीतर भी अपनी धार्मिक परंपरा और आस्था के अनुसार पर्व मनाने का अवसर मिल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *