Headlines

West Bengal Birbhum Encounter | Police Shoot Ratan Sheikh Over Firing


कोलकाता16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रविवार को पुलिस एनकाउंटर में रतन शेख की मौत हो गई। उस पर 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे।

आरोप है कि शुक्रवार शाम उसने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मार दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। रतन शेख को शांतिनिकेतन के बोलपुर इलाके में एनकाउंटर में गोली लगी।

उसे हाल ही में कई मामलों में जमानत मिली थी। राज्य में मई में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुलिस मुठभेड़ में किसी आरोपी की मौत का यह पांचवां मामला है।

आरोपी रतन शेख।

आरोपी रतन शेख।

पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम हुई गोलीबारी में कॉन्स्टेबल बिस्वजीत दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि रतन शेख ने उन पर गोली चलाई और फिर मौके से भाग गया। इसके बाद रविवार को पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया।

बंगाल में 5 महीने में रेप के 2,454 और हत्या के 600 मामले

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद 1 मई से 24 सितंबर के बीच रेप के 2,454 मामले दर्ज हुए। यानी औसतन हर दिन करीब 17 मामले सामने आए। इस दौरान हत्या के 600, हत्या की कोशिश के 13,114 और गंभीर चोट पहुंचाने के 32,341 मामले भी दर्ज किए गए।

वहीं, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग करने वाले आरोपी की मौत की छह महीने में यह चौथी घटना है।

ये आंकड़े राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के हवाले से RTI के जवाब में सामने आए हैं। RTI आवेदन TMC नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने दाखिल किया था।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल में भतीजी से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:4 दिन से फरार था

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में 12 साल की भतीजी से रेप-मर्डर के आरोपी दिलीप रॉय की सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रायगंज के परापुकुर गांव में उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।