Headlines

मुजफ्फरपुर- छठ-दीवाली पर क्राउड कंट्रोल के लिए होगी प्लानिंग:डीएम ने देर रात स्टेशन, बस स्टैंड पर जांची सुविधाएं, बोले- सीसीटीवी कैमरे लगाएं, सफाई रखें




दीपावली और छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ में दूसरे शहरों से बड़ी संख्या में लोगों के घर लौटने और पर्व के बाद वापस जाने के दौरान रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए डीएम कुमार गौरव ने शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा, साफ-सफाई, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम बोले- घर लौटने वाले को सुविधा देने हमारी प्राथमिकता डीएम ने कहा कि छठ पर बाहर रहने वाले जिले के लोग बड़ी संख्या में घर लौटते हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि उन्हें स्टेशन और बस स्टैंड पर सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है। कैमरों के जरिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से भी निगरानी की जाएगी। छठ के बाद भीड़ संभालने की बनेगी योजना डीएम ने कहा कि छठ पूजा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों के वापस लौटने से रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ती है। इसे देखते हुए विशेष भीड़ प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए एसडीओ, एसडीपीओ, यातायात पुलिस पदाधिकारी और रेलवे के अधिकारी संयुक्त रूप से समन्वय बनाकर काम करेंगे। रेलवे को जिला प्रशासन की ओर से जिस सहयोग की जरूरत होगी, वह उपलब्ध कराया जाएगा। नशाखुरानी गिरोह पर रहेगी नजर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नशाखुरानी गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रात में गश्ती बढ़ाई गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ाई जा रही है। प्रशासन का जोर यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा के साथ भीड़ नियंत्रण पर है, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों और बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *