![]()
बक्सर के डुमरांव में शनिवार को छठिया पोखरा फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
.
बिजली विभाग इस दौरान 11 केवी लाइन के नंगे तार बदलकर कवर तार लगाएगा।
यह लाइन छठिया पोखरा से अस्पताल तक जाती है। विभाग के मुताबिक, छठ पूजा के दौरान घाटों और आसपास लोगों की आवाजाही बढ़ती है। खुले तारों से हादसे की आशंका को देखते हुए उन्हें बदला जा रहा है।
खुले तारों के संपर्क में आने का खतरा होगा कम
विभाग का कहना है कि कवर तार लगाने से खुले तारों के संपर्क में आने का खतरा कम होगा। इससे छठ के दौरान बिजली व्यवस्था सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
बिजली बंद रहने की सूचना के बाद उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की गई है। घरों में पानी भरने, मोटर चलाने और बिजली से जुड़े दूसरे काम कटौती शुरू होने से पहले पूरे कर लें।
