Headlines

सीवान पुलिस ने यात्रियों के लिए निशुल्क बसें की शुरू:6 रूटों पर रात 8 से सुबह 2 बजे तक सेवा




दीपावली और छठ पर्व के दौरान सीवान पुलिस ने घरों की सुरक्षा और रेल यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। शुक्रवार से रेलवे स्टेशन से छह रूटों पर निशुल्क रात्रि बस सेवा शुरू की गई है। घर बंद कर बाहर जाने वाले लोगों से जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की गई है। रात 8 बजे से सुबह 2 बजे तक चलेगी बस

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर शुरू हुई बस सेवा रोज रात 8 बजे से सुबह 2 बजे तक चलेगी। शुक्रवार रात लाइन डीएसपी के नेतृत्व में सेवा शुरू की गई। इसके लिए छह बसें लगाई गई हैं। इनमें पुलिस की सरकारी और निजी बसें शामिल हैं। बस में पुरुष-महिला जवान रहेगी तैनात

हर बस में एक पुरुष और एक महिला पुलिस जवान तैनात रहेंगे। लाइन डीएसपी ने बताया कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से सीवान पहुंचते हैं। अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रात में अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है। इसी वजह से निशुल्क बस सेवा शुरू की गई है।

यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। पुलिस ने यात्रियों से रात में स्टेशन पहुंचने के बाद अनजान या असुरक्षित साधनों के बजाय पुलिस बस सेवा लेने की अपील की है। घर जाने वाले पुलिस नियंत्रण कक्ष में दें जानकारी

पुलिस ने घर बंद कर दीपावली या छठ पर बाहर जाने वालों से जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9031832785 पर सूचना देने को कहा है। इससे उनके घर और आसपास के इलाकों में गश्त और निगरानी की जा सकेगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस संबंधित घर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष गश्ती एवं निगरानी करेगी। पुलिस का मानना है कि आम लोगों की सतर्कता और पुलिस के साथ सहयोग से चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *