Headlines

धनतेरस पर किशनगंज में 150 करोड़ का अनुमान:1,400+ बाइकों की बिक्री, मारुति शोरूम से 20 कारें बिकीं




सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने के बावजूद धनतेरस पर किशनगंज के बाजारों में देर रात तक खरीदारी जारी रही। छोटी दुकानों से लेकर बड़े शोरूम तक ग्राहकों की भीड़ रही। जिले में कुल कारोबार 150 करोड़ रुपए के पार पहुंचने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल, सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, फर्नीचर और घरेलू सामान की दुकानों पर अच्छी बिक्री हुई। दोपहिया वाहन डीलरों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 1,400 से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर बिके। बजाज में 290 वाहनों की हुई बिक्री हीरो की करीब 400 मोटरसाइकिलों की बिलिंग हुई। होंडा ने लगभग 300 और बजाज ने 290 वाहनों की बिक्री बताई। बहादुरगंज के हीरो डीलर के यहां करीब 100 मोटरसाइकिलें बिकीं। अन्य डीलरों के जरिए भी लगभग 400 दोपहिया वाहन बिके। मारुति शोरूम से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 20 कारें बिकीं। अन्य चारपहिया वाहन शोरूमों में भी ग्राहक पहुंचे। 1,45,000 रुपए प्रति 10 ग्राम सोना सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बावजूद सर्राफा बाजार में खरीदारी जारी रही। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, गिन्नी, कच्ची चांदी, सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और बर्तन खरीदे। बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,45,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी का भाव करीब 1,95,000 रुपए प्रति किलोग्राम बताया गया। परंपरागत सामान की दुकानों पर भी भीड़ रही। लोगों ने झाड़ू, पीतल, तांबे और स्टील के बर्तन, पूजा की थाली, दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सजावटी सामान, रंग-बिरंगी लाइटें, मोमबत्तियां और पूजन सामग्री खरीदी। मिठाई, सूखे मेवे, फल-फूल और घर की सजावट के सामान की भी बिक्री हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों के शोरूम भी ग्राहकों से गुलजार रहे। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, माइक्रोवेव, मिक्सर, इंडक्शन चूल्हे और अन्य होम अप्लायंसेज की खरीदारी हुई। मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, फर्नीचर और रसोई से जुड़े आधुनिक उपकरणों के शोरूमों में भी अच्छी ग्राहकी देखने को मिली। फाइनेंस और किस्तों की सुविधा उपलब्ध

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़ी कंपनियों और दुकानदारों ने विशेष धनतेरस ऑफर, कैशबैक, आकर्षक छूट और उपहार योजनाएं पेश कीं। महंगे सामानों की खरीदारी आसान बनाने के लिए फाइनेंस और आसान किस्तों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इसके चलते मध्यमवर्गीय परिवारों ने भी अपनी जरूरत और बजट के अनुसार जमकर खरीदारी की।

कुल मिलाकर धनतेरस पर किशनगंज का बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। महंगाई के बावजूद लोगों के उत्साह और खरीदारी की रफ्तार ने कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। बाजार में देर रात तक बनी रौनक ने इस बार धनतेरस को कारोबार के लिहाज से खास बना दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *