![]()
मोतिहारी के डुमरियाघाट में पुलिस ने पिकअप से ऑफिसर चॉइस ब्रांड की 150 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है। डुमरियाघाट थानाध्यक्ष विवेक को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से डुमरियाघाट के रास्ते शराब बिहार लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने खजुरिया ओवरब्रिज के पास वाहन जांच शुरू की। पिकअप से मिला 150 कार्टून शराब यूपी की ओर से आ रही संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। उसमें छिपाकर रखे शराब के 150 कार्टून मिले। पुलिस ने पिकअप भी जब्त कर ली। गिरफ्तार चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज निवासी प्रमोद सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने शराब की खेप से जुड़ी जानकारी दी है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही पुलिस पुलिस ने यह नहीं बताया कि शराब किसके लिए लाई जा रही थी और तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस जांच कर रही है कि शराब बिहार के किन इलाकों में पहुंचाई जानी थी। गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
मोतिहारी में पिकअप से 150 कार्टून शराब बरामद:खजुरिया ओवरब्रिज के पास जांच में चालक गिरफ्तार; यूपी से बिहार लाई जा रही थी
