Headlines

Khagaria Road Accident | Chautham NH-107 Bike Collision Death News


खगड़िया में दीपावली की सुबह तेज रफ्तार बाइक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही, बाइक चालक भी हादसे में घायल हुआ है।

.

घटना चौथम थाना क्षेत्र में छोटी तेलौंछ के पास एनएच-107 पर हुई। मृतक की पहचान छोटी तेलौंछ निवासी संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।

रविवार सुबह वे पत्नी पुनीता देवी के साथ टहलने निकले थे। इसी दौरान बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

अनुमंडलीय अस्पताल में पत्नी भर्ती

स्थानीय लोग दोनों को इलाज के लिए महेशखूंट ले गए। वहां डॉक्टरों ने संजय कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुनीता देवी को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल बाइक चालक को चौथम सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल खगड़िया रेफर किया गया।

ग्रामीणों ने NH-107 किया जाम

संजय कुमार सिंह के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी मौत की खबर मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव छोटी तेलौंछ स्थित उनके घर लाया गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने एनएच-107 पर जाम लगा दिया। मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *