![]()
जहानाबाद में नगर थाना में तैनात टाइगर मोबाइल जवान धनेश्वर यादव की हत्या कर शव दरधा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। धनेश्वर यादव गुरुवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के एसएस कॉलेज इलाके में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ छापेमारी के लिए निकले थे। इसके बाद वे लापता हो गए। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही थीं। शनिवार को काको थाना क्षेत्र के नदियावां गांव के पास दरधा नदी से उनका शव मिला। धनेश्वर यादव मूल रूप से आरा जिले के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, एसपी कोटा किरण कुमार, एएसपी मनोज पांडेय और एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने मौके से जवान की सरकारी पिस्टल, मोबाइल फोन और पर्स बरामद किया। एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि जवान की हत्या का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य संभावित आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
Source link
जहानाबाद में टाइगर मोबाइल जवान की हत्या:दरधा नदी से मिला शव, चार लोग गिरफ्तार
