Headlines

भोजपुर- सड़क हादसे में MP के ट्रक ड्राइवर की मौत:पटना माल लोड करने जा रहे थे, चाय दुकान पर जाने के दौरान कार ने रौंदा




आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला के समीप बेलगाम कार ने एमपी निवासी एक ट्रक चालक को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और उक्त कार को जब्त कर लिया। चाय पीने जाने के दौरान तेज रफ्तार कार ने रौंदा जानकारी के अनुसार, मृतक मध्य प्रदेश के सतना जिला के कोलगवां थाना क्षेत्र के टिकुरिया टोला वार्ड नंबर 43 रघुराज नगर निवासी स्व. रामदुलार मिश्रा के 58 वर्षीय पुत्र भोलेनाथ मिश्रा है। वह पेशे से ट्रक चालक थे। इधर, मृतक के साथी चालक शिव बहादुर मिश्र ने दोनों ट्रक पर माल करने लोड पटना जा रहे थे जाने के क्रम में वह उनके ट्रक के पीछे अपनी ट्रक चला रहे थे । जब वह नयका टोला के समीप मिले तो हाल-चाल उनसे पूछने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि चलो चाय पीते हैं। तब दोनों ने नयका टोला के समीप डिवाइडर के किनारे अपनी ट्रक खड़ा कर दिया और सड़क पार कर चाय की दुकान पर जा रहे थे। उसी दौरान बेलगाम कार ने पहले एक फोर व्हीलर में टक्कर मारी और उसके बाद उन्हें रौंद दिया। हादसे में वे गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। तब उन लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नगर थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी रीता मिश्रा व दो पुत्र आशीष मिश्रा, मनीष मिश्रा एवं एक पुत्री प्रिया मिश्रा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी रीता मिश्रा परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *