![]()
दिल्ली में मालवीय नगर में शनिवार देर रात एक बिल्डिंग के बेसमेंट में आग लग गई। आग बेसमेंट में खड़ी एक कार में लगी थी। इस दौरान बिल्डिंग में फंसे 10 से 11 लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। दिल्ली फायर सर्विस की 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 15 से 20 मिनट में कार में लगी आग पर काबू पा लिया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर: बारामूला में 3.3 की तीव्रता का भूकंप आया जम्मू-कश्मीर के बारामूला में रविवार सुबह 5:23 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हल्की तीव्रता का भूकंप था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
Source link
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में घर के बेसमेंट में आग लगी, 10 लोग बचाए गए
