Headlines

संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का भ्रमण:हरिबोल मॉडल तालाब घाट का उद्घाटन; सांसद गोपालजी ठाकुर ने गांव में दिया अर्घ्य




दरभंगा में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए शहर से लेकर गांव तक छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर व्रतियों और श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हरिबोल मॉडल तालाब छठ घाट का उद्घाटन भी किया। वहीं, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर ने अपने पैतृक गांव पड़री में परिवार और ग्रामीणों के साथ छठ महापर्व मनाया। दूसरी ओर, जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संजय सरावगी बोले- छठ बिहार की संस्कृति और लोक आस्था का प्रतीक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर व्रतियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हरिबोल मॉडल तालाब घाट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद घाट पर सेल्फी लेकर छठ की खुशियां भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पूरे देश में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। बिहार ही नहीं, देश के कोने-कोने में रहने वाले लोग पूरी आस्था के साथ इस पर्व को मना रहे हैं। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी छठ गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। यह लोगों की छठ के प्रति गहरी आस्था और अपनी मिट्टी, परिवार व संस्कृति से जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छठ बिहार की संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर लोग दूर-दराज से अपने घर लौटते हैं और परिवार के साथ सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना करते हैं। पैतृक गांव पड़री में सांसद ने दिया सूर्य को अर्घ्य दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर ने बिरौल प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव पड़री में परंपरागत तरीके से छठ महापर्व मनाया। उन्होंने लगातार कई वर्षों की तरह इस साल भी चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्य से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। हराही और केएम टैंक पोखर घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शहर के प्रमुख छठ घाटों हराही पोखर और केएम टैंक पोखर का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने छठी मैया के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और घाटों पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया गया। डीएम और एसएसपी ने मौके पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि घाटों पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थल पर सक्रिय रहें और किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की ओर से घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *