![]()
पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित लालसरैया चौक पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सात लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो युवकों ने दम तोड़ दिया। स्कॉर्पियो की टक्कर से सात लोग घायल हादसे में घायल लोगों की पहचान लालसरैया निवासी 48 वर्षीय अशोक चौधरी, 41 वर्षीय लचिना चौधरी, 12 वर्षीय आराध्या कुमारी, 7 वर्षीय अनमोल चौधरी और 60 वर्षीय विनोद चंद्र सिंह के रूप में हुई है। इनके अलावा 26 वर्षीय मोहम्मद ओसामा और सोनू आलम भी घायल हुए थे। इलाज के दौरान दो युवकों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान मोहम्मद ओसामा और सोनू आलम की मौत हो गई। ओसामा बेतिया नगर थाना क्षेत्र के द्वारदेवी चौक निवासी नेयाज आलम के बेटे थे। वहीं, सोनू आलम इसी इलाके के निवासी मोहम्मद सोहेब आलम के बेटे थे। दोनों की उम्र 26 वर्ष थी। तीन महीने पहले हुई थी ओसामा की शादी मोहम्मद ओसामा के पिता ने बताया कि बेटे की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। हादसे में उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। एक नई जिंदगी की शुरुआत के कुछ ही महीने बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
Source link
बेतिया-स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा,अस्पताल में 2 की मौत:मझौलिया चौक पर हादसा, 5 घायल; एक की शादी 3 महीने पहले हुई थी
