Headlines

फर्जी निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से पैसे मांगे:EOU ने 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया; 40 से ज्यादा इंजीनियरों को निशाना बनाने का आरोप




फर्जी निगरानी अधिकारी बनकर सरकारी अफसरों को फोन करने और उनसे पैसे मांगने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने 20 साल के निहाल कुमार राय को गिरफ्तार किया है। EOU के मुताबिक, वह आय से अधिक संपत्ति की शिकायत का डर दिखाकर अफसरों से 2 लाख रुपये मांगता था। पूछताछ में निहाल ने कई इंजीनियरों और कार्यपालक अभियंताओं से इसी तरह पैसे लेने की बात स्वीकार की है। उस पर 40 से ज्यादा इंजीनियरों को निशाना बनाने का आरोप है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। निहाल मूल रूप से गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के पचफेरा गांव का रहने वाला है। वह फिलहाल पटना के गर्दनीबाग में रह रहा था। EOU के अनुसार, वह भवन निर्माण निगम में पेटी कॉन्ट्रैक्टर का काम करता है। मामला कटिहार के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, सलमारी में तैनात कार्यपालक अभियंता कृपानाथ चन्द्र विश्वास की शिकायत के बाद सामने आया। उन्होंने EOU को बताया कि 6 नवंबर को उनके मोबाइल पर अनजान व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को निगरानी विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली है। उसने कार्रवाई से बचने के लिए 2 लाख रुपये लेकर पटना आने को कहा। गातार धमकी और पैसों की मांग होती रही आरोपित ने कहा कि पैसे देने पर शिकायत की प्रति दी जाएगी और मामला खत्म करा दिया जाएगा। उसने यह धमकी भी दी कि पटना नहीं आए तो कभी भी छापेमारी हो सकती है। आरोपित ने 7 नवंबर को फिर फोन किया और सोमवार को विकास भवन के पास रुपये लेकर आने को कहा। लगातार धमकी और पैसों की मांग के बाद कृपानाथ चन्द्र विश्वास ने EOU कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आर्थिक अपराध थाना में कांड संख्या 32/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फोन करने वाले की पहचान निहाल कुमार राय के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं इओयू के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है की निहाल अब तक 40 से अधिक इंजीनियरों और कार्यपालक अभियंता को निशाना बना चुका हैं।

मोबाइल में मिले अफसरों के नंबर और नेम प्लेट की तस्वीरें

इओयू के जांच में आरोपित के मोबाइल से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। इसमें अधिकारियों को डराने-धमकाने से जुड़ी चैट, निगरानी इकाई के साइन बोर्ड और वरीय अधिकारियों की नेम प्लेट की तस्वीरें शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के अभियंताओं और सरकारी अधिकारियों के मोबाइल नंबरों के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। पुलिस को उसके पास से बिपार्ड के सहायक निदेशक के हस्ताक्षर से जारी रिशु कुमार के नाम का पहचान पत्र भी मिला है। हालांकि इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश, जांच में जुटी इओयू इओयू के मुताबिक, पूछताछ में निहाल ने कई अभियंताओं से इसी तरीके से रुपये वसूलने की बात स्वीकार की है।, हालांकि इओयू के मुताबिक रकम का दायरा और भी अधिक हो सकता है। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी और भयादोहन के पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा था या नहीं।

आरोपित के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों और अधिकारियों के मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सरकारी अधिकारियों की जानकारी और उनकी तस्वीरें उसके पास कहां से आईं?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *