![]()
औरंगाबाद में बुधवार को बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर शुभम (26) का पार्थिव शरीर लोहचक गांव पहुंचा। उन्हें ब्लड कैंसर था। दिल्ली एम्स में मंगलवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली थी। एक साल पहले ही सरकारी नौकरी लगी थी। पहली तैनाती राजस्थान के जोधपुर में हुई थी आज जब तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीब गांव पहुंचा तो मां-पिता रो पड़े। भारत माता के जयकारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। मां-पिता को बेटे पर गर्व था परिजनों के अनुसार शुभम बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और शांत स्वभाव के थे। उनका सपना देश की सेवा करना था। कठिन परिश्रम और लगन के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ था। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी पहली तैनाती राजस्थान के जोधपुर में हुई थी। नौकरी मिलने से परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल था। माता-पिता को बेटे की उपलब्धि पर गर्व था। एक सप्ताह पहले एम्स में भर्ती कराया गया था अचानक शुभम की तबीयत बिगड़ने लगी। चिकित्सकीय जांच में ब्लड कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद उनका इलाज शुरू कराया गया, मगर स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। करीब एक सप्ताह पहले उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद मंगलवार दोपहर उनका निधन हो गया। पुलिस में बहन, भाई है इंजीनियर शुभम एक शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता कामता यादव मध्य प्रदेश की बिरला कंपनी में कार्यरत हैं। बड़ी बहन अंकिता बिहार पुलिस में सेवा दे रही हैं, जबकि छोटा भाई शिवम इंजीनियर है। परिवार के सभी सदस्य शुभम की सफलता से बेहद खुश थे। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि इतनी कम उम्र में परिवार का होनहार बेटा हमेशा के लिए साथ छोड़ देगा। जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि बुधवार शाम शुभम का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने गांव के होनहार लाल को आखिरी बार देखना चाहता था। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। अंतिम विदाई में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, कुटुंबा विधायक ललन भुईयां, पूर्व प्रमुख मनोज यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, अजय यादव, धर्मेंद्र सिंह और राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
Source link
औरंगाबाद के BSF जवान की ब्लड कैंसर से मौत:दिल्ली से तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, एक साल पहले लगी थी नौकरी
