Headlines

Bihar School Holiday List 2027


बिहार के सरकारी स्कूलों में साल 2027 में कुल 69 दिन छुट्टियां रहेंगी। इनमें 9 छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। इस तरह रविवार को हटाने पर छात्रों को पूरे साल में 60 दिन का अवकाश मिलेगा।

.

शिक्षा विभाग ने आज अगले साल की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक नितिन कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

यह छुट्टी तालिका राज्य के सभी सरकारी, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित, प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों पर लागू होगी। इसके अलावा संस्कृत, उर्दू स्कूल और मदरसे भी इसके दायरे में आएंगे।

गर्मी में 20 और सर्दी में 7 दिन की छुट्टी

2027 में गर्मी की छुट्टी 2 जून से 21 जून तक रहेगी। इस दौरान स्कूल लगातार 20 दिन बंद रहेंगे। वहीं, सर्दी की छुट्टी 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होगी। इसमें क्रिसमस की छुट्टी भी शामिल है।

होली पर 23 और 24 मार्च को दो दिन स्कूल बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा के लिए 1 अक्टूबर को कलश स्थापना और 6 से 9 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी।

दिवाली से छठ तक लगातार 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छात्रों को दिवाली से छठ पूजा तक लगातार 8 दिनों की छुट्टी मिलेगी। यह अवकाश 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रहेगा। इसमें दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा शामिल हैं।

लंबी छुट्टियों में बच्चों को मिलेगा होमवर्क

शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि गर्मी की छुट्टी, दिवाली से छठ तक और सर्दी की छुट्टी के दौरान बच्चों को सभी विषयों का होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क देना होगा। स्कूल खुलने के बाद शिक्षक इनकी जांच और मूल्यांकन करेंगे।

रविवार को सामान्य और शुक्रवार को उर्दू स्कूलों में छुट्टी

सामान्य सरकारी स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी रविवार को होगी। वहीं, उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। मुस्लिम त्योहारों की छुट्टियों की तारीख चांद दिखने के अनुसार बदल सकती है।

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में होंगे कार्यक्रम

आदेश के अनुसार वार्षिकोत्सव, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती पर स्कूल बंद नहीं रहेंगे। इन अवसरों पर सभी छात्र और शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही छुट्टी दी जाएगी। स्कूलों को विभाग की ओर से जारी अवकाश तालिका के अनुसार ही बंद रखना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *