![]()
सीतामढ़ी में अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहला हादसा सुप्पी थाना क्षेत्र के नरकटिया के पास हुआ, जबकि दूसरा डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा में लाइन होटल और पेट्रोल पंप के समीप हुआ। सुप्पी थाना क्षेत्र के सोनौल सुब्बा गांव निवासी दशरथ साह के 35 वर्षीय बेटे मुन्ना साह बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नरकटिया के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में मुन्ना साह समेत चार लोग घायल हो गए। मुन्ना साह का दाहिना पैर टूटा हादसे में मुन्ना साह का दाहिना पैर टूट गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। छठ का सामान लेकर लौट रहे थे दशरथ दूसरा हादसा डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा में लाइन होटल और पेट्रोल पंप के पास हुआ। हरि छपड़ा निवासी शंभू मुखिया के 18 वर्षीय बेटे दशरथ कुमार प्रेमनगर सुबई बाजार से छठ पूजा का सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। ट्रक की टक्कर से युवक गंभीर घायल इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दशरथ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया। दोनों हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए ले जाने में मदद की।
Source link
सीतामढ़ी में दो सड़क हादसों में 5 घायल:2 की हालत गंभीर; ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ट्रक जब्त
