![]()
बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 145 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में महिला समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 3 लाख 60 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया है। एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम शुक्रवार शाम अमरपुर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ अमर विश्वास ने कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर तस्करी के खिलाफ विशेष टीम गठित की गई थी। इसमें सर्किल इंस्पेक्टर, अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल थे। महेश भगत के घर से गांजा बरामद एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि महेश भगत के घर में गांजा की अवैध बिक्री की जा रही है। इसके आधार पर पुलिस ने उसके घर छापेमारी की। वहां से 1 किलो 100 ग्राम गांजा, एक मोबाइल और 1 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए। मौके से महेश भगत और मोनू भगत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अजीत भगत का नाम आया पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अजीत भगत से गांजा खरीदकर बेचते थे। इसके बाद टीम ने खेमीचक गांव स्थित अजीत भगत के घर पर छापेमारी की। यहां से 88 किलो 500 ग्राम गांजा, एक मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। दूसरे घर से मिला 56 किलो गांजा अजीत की निशानदेही पर उसके दूसरे घर में भी छापेमारी की गई। वहां से 56 किलो 100 ग्राम गांजा और 2 लाख 40 हजार रुपये नकद मिले। बरामद गांजा को अंचलाधिकारी की मौजूदगी में सील किया गया। महिला समेत पांच आरोपित गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में महेश भगत, मोनू भगत, अजीत भगत, बुच्ची देवी और अर्चना देवी को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि अजीत भगत पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वह करीब एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Source link
बांका में 145 किलो गांजा मिला, 5 अरेस्ट:अमरपुर में घरों पर छापेमारी; 3.60 लाख रुपए, 4 मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त
