- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अहमदाबाद जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) ने 21 नवंबर के दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। इसमें शराब, ड्रग्स और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गाने रोकने की मांग की गई है। कॉन्सर्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
DCPU ने बच्चों को स्टेज पर नहीं बुलाने और कारतूस या बुलेट बेल्ट नहीं पहनने देने को भी कहा है। यह पत्र 6 नवंबर को पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत को भेजा गया था।
आज की बाकी बड़ी खबरें…
भगवंत मान को लाहौर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लाहौर जाने की इजाजत मिलने पर अब सवाल खड़ा हो गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को साफ संकेत दे दिया है कि उन्हें क्लीयरेंस मिलने की उम्मीद कम है। भगवंत मान को पाकिस्तान के लाहौर में होने वाले एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने का न्योता मिला है।
यह कार्यक्रम चौथा इंटरनेशनल पंजाबी कॉन्फ्रेंस है, जो 27 से 29 नवंबर तक लाहौर में होगा। मुख्यमंत्री के तौर पर विदेश जाने के लिए उन्हें केंद्र सरकार से पॉलिटिकल क्लीयरेंस लेना जरूरी है।
सरकार ने जाकिर नाइक के संगठन पर प्रतिबंध 5 साल बढ़ाया

केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) पर प्रतिबंध पांच साल बढ़ा दिया है। सरकार ने संगठन को गैरकानूनी घोषित किया है। पुराना प्रतिबंध 14 नवंबर को खत्म हो रहा था। गृह मंत्रालय के मुताबिक, आईआरएफ पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप हैं।

