बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 2 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई जगह पर पदस्थापित किया है।
.
इस संबंध में गृह विभाग की ओर से 11 नवंबर को अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी का तबादला कर दिया गया है।
उन्हें पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) कार्यालय, पटना में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) कार्यालय, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत संजीव शेखर झा को बिरौल का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

SSP के साथ SDPO प्रभाकर तिवारी>
संजीव शेखर झा मधुबनी के रहने वाले
गृह विभाग के अवर सचिव रत्नेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
विभाग ने अधिसूचना की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक, बिहार सहित संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है। इस बदलाव के बाद अब बिरौल अनुमंडल में पुलिसिंग की जिम्मेदारी नए एसडीपीओ संजीव शेखर झा संभालेंगे।
