Headlines

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की बैटरी चुराते दो युवकों को पकड़ा:मनेर के लोदीपुर में ईंट भट्ठे पर चोरी की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लिया




पटना के मनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की बैटरी चुराते दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। ट्रैक्टर ईंट भट्ठे पर खड़ा था।
जानकारी के मुताबिक, भट्ठे पर काम खत्म होने के बाद ट्रैक्टर खड़ा था। इसी दौरान दो युवक परिसर में पहुंचे और उसकी बैटरी खोलकर चोरी करने लगे। स्थानीय लोगों को उनकी हरकत पर शक हुआ। ग्रामीणों ने घेरकर दोनों को मौके पर पकड़ लिया।
पकड़े गए युवकों की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के हेतनपुर निवासी अजीत कुमार और मनेर के लोदीपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर मनेर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
स्थानीय लोगों ने इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ने की बात कहते हुए रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *