Headlines

दरभंगा पहुंचे मुकेश सहनी, लापता बच्चों के परिजन से मिले:SSP से जल्द बरामदगी की मांग की, 7 नवंबर को सुपौल बाजार से सामान खरीदने निकली थीं तीनों बहनें




दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चियों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आने के सात दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। छठ मनाने अपने पैतृक गांव पहुंचे वीआईपी सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने दरभंगा के एसएसपी और बिरौल डीएसपी से फोन पर बात कर अब तक की जांच की जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों से तीनों बच्चियों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की। जानकारी के अनुसार, बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार से 7 नवंबर को तीनों बच्चियां घर से सामान खरीदने निकली थीं। इसके बाद वे वापस नहीं लौटीं। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन बच्चियों का कोई पता नहीं चला। घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। तीनों बच्चियों की पहचान, दो सगी बहनें लापता बच्चियों में 15 वर्षीय रौशनी कुमारी, उसकी सगी बहन 10 वर्षीय चांदनी कुमारी और उनकी चचेरी बहन 12 वर्षीय ज्योति कुमारी उर्फ छोटी शामिल हैं। तीनों के एक साथ लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं और पुलिस से जल्द बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं। मुकेश सहनी ने SSP और DSP से की बात अपने पैतृक गांव में छठ मनाने पहुंचे मुकेश सहनी को जब तीनों बच्चियों के लापता होने की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने दरभंगा के एसएसपी और बिरौल डीएसपी से दूरभाष पर बातचीत कर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। मुकेश सहनी ने अधिकारियों से जांच में तेजी लाने और तीनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद करने का आग्रह किया। इस पर एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले का जल्द उद्भेदन कर बच्चियों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। सात दिन से इंतजार कर रहा परिवार तीन नाबालिग बच्चियों के एक साथ लापता होने से इलाके में भी चिंता का माहौल है। परिवार के लोग उनकी सुरक्षित वापसी की आस लगाए बैठे हैं। सात दिन बीत जाने के बाद भी बच्चियों का पता नहीं चलना परिजनों के लिए सबसे बड़ी चिंता है। अब उनकी निगाहें पुलिस की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही तीनों बच्चियों को सकुशल घर वापस लाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *