![]()
जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना गांव के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चकमा देने से एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार मां, पुत्र और पौत्र तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. मृत्युंजय कुमार पंडित द्वारा घायलों का इलाज किया गया। वहीं पौत्र अनुराग कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक लेकर चले गए। घायलों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के मांगोबंदर गांव निवासी दशरथ सिंह की पत्नी रंजू देवी, पुत्र विकास कुमार सिंह और पौत्र अनुराग कुमार के रूप में हुई है। घायल विकास कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी मां और पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर पतनेश्वर धाम स्थित नदी में स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे कटौना गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर उन्हें चकमा देकर निकल गया। अचानक ट्रैक्टर के सामने आने से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल अनुराग कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज निजी क्लीनिक में जारी है।
Source link
ट्रैक्टर के चकमा देने से बाइक सड़क पर गिरी:जमुई में मां, बेटा और पौत्र घायल; पौत्र की हालत गंभीर, निजी क्लीनिक में इलाज जारी
