Headlines

वाहन जांच में कट्टे के साथ 2 नाबालिग पकड़े गए:शिवहर में बिना नंबर की बुलेट जब्त; हथियार देने के आरोप में 2 दोस्तों की तलाश




शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान देसी कट्टे के साथ दो नाबालिगों को पकड़ा। दोनों बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस ने बाइक भी जब्त कर ली है। पूछताछ में सामने आए दो अन्य दोस्तों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 9 बजे तरियानी थाना पुलिस वृंदावन के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बुलेट पर सवार दो नाबालिग पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में मिला देसी कट्टा पकड़े गए दोनों नाबालिग मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर के रहने वाले बताए गए हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा मिला। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। हथियार देने के आरोप में दो दोस्तों की तलाश एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दो अन्य दोस्तों की भूमिका सामने आई है। उन पर नाबालिगों को हथियार देने का आरोप है। पुलिस उनकी पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। केस दर्ज कर हथियार का स्रोत तलाश रही पुलिस इस मामले में तरियानी थाना कांड संख्या 322/26 दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हथियार कहां से आया और नाबालिग उसे लेकर किस उद्देश्य से घूम रहे थे। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अनुशील कुमार भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *