![]()
भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित नया टोला अगरपुर में शुक्रवार को सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को गिरफ्तार किया। विवाद मनोज यादव और शंकर यादव के परिजनों के बीच शुरू हुआ था। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।
पुलिस ने एक पक्ष के शंकर यादव, मिथिलेश यादव और शेखर कुमार को गिरफ्तार किया। दूसरे पक्ष के मनोज यादव, अभिषेक कुमार उर्फ रिशु यादव और मनीष कुमार को हिरासत में लिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के सदर अस्पताल भेजा गया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
Source link
सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:भागलपुर के नया टोला अगरपुर से छह लोग गिरफ्तार
