Headlines

बैरांव सूर्य मंदिर में तीन दिवसीय छठी मैया महोत्सव शुरू:मा पाठक, स्वीटी राज और मोहित पाठक ने बांधा समां, क्विज और जागरण के साथ होगा दूसरे दिन का आयोजन




कुटुंबा प्रखंड के बैरांव गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय छठी मैया महोत्सव शुरू हुआ। प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार समेत अतिथियों ने इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों हुए। हेमा पाठक और स्वीटी राज की नृत्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। निखिल डांस क्लासेज के प्रतिभागियों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। छात्रा अंशिका और चांदनी के भावनृत्य को लोगों ने सराहा। वहीं मोहित पाठक ने छठी मैया पर आधारित गीत प्रस्तुत कर पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। अन्य कलाकारों ने भी गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को मंच से सम्मानित किया गया। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि में विनय तिवारी और बबीता सागर द्वारा जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं रविवार को महोत्सव के अंतिम दिन समिति की ओर से फल वितरण किया जाएगा तथा जागरण मंदिर की ओर से आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *