Headlines

नरमा गांव के पास भटकता बच्चा मिला:पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की मदद ले रही पुलिस




बेलागंज थाना क्षेत्र के नरमा गांव के पास शुक्रवार रात डायल 112 की टीम को एक बच्चा भटकता मिला। पुलिस उसे सुरक्षित बेलागंज थाने ले गई। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बच्चा अपना नाम और घर का पता नहीं बता पा रहा है। पुलिस उसके परिजनों की जानकारी जुटाने के लिए सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों का सहारा ले रही है। बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार रात बताया कि किशोर से नाम, पता और परिजनों के बारे में पूछा गया, लेकिन वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने चाइल्ड लाइन गया को भी सूचना दी है। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर को चाइल्ड लाइन के हवाले किया जाएगा। पुलिस उसके परिजनों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *