Headlines

दशरथपुर स्टेशन के पास युवक की पिटाई:एक घायल, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया




धरहरा थाना क्षेत्र में दशरथपुर रेलवे स्टेशन और ग्रामीण बैंक के बीच मारपीट में पिंटू कुमार घायल हो गए। पुलिस ने मामले में अभिषेक कुमार को हिरासत में लिया है।
पिंटू कुमार इटवा गांव के रहने वाले हैं। वे करजानंद सिंह के पुत्र हैं। पिंटू ने बताया कि रात करीब 8 बजे वे घर लौट रहे थे। रास्ते में अभिषेक कुमार ने उनसे दशरथपुर स्टेशन आने का कारण पूछा। कारण नहीं बताने पर अभिषेक ने लाठी-डंडे से मारपीट की।
घायल पिंटू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, टुन्ना साव के पुत्र अभिषेक कुमार को हिरासत में लिया गया है। धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *