![]()
मुजफ्फरपुर में बुधवार को ट्रक की ठोकर से महिला की मौत हो गई। महिला छठ पूजा की खरीदारी के लिए घर से निकली थी। हादसे में उनके साथ बच्चा बाल-बाल बच गया। मृतका सदर थाना के पताही गांव निवासी लोकेश सिंह की पत्नी सोनी कुमारी (33) थी। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर विरोध जताया। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजय सिनेमा पुल की है। कुछ तस्वीरें… पुलिस के पहुंचने के बाद सड़क जाम हटा हादसे की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजने की प्रक्रिया पूरी की। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया और यातायात सामान्य कराया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन ने बताया कि संजय सिनेमा के पास सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने जाम लगाया था, जिसे हटवा दिया गया।
Source link
छठ की खरीदारी करने निकली महिला को ट्रक ने कुचला:मौत के बाद सड़क को आक्रोशित लोगों ने किया जाम, हादसे में बच्चा बाल-बाल बचा
