![]()
गृह मंत्रालय ने भारत के वीजा सिस्टम में बदलाव किया है। अब वीजा की मुख्य कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सब-कैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। यानी विदेशियों के लिए वीजा चुनना और आवेदन करना आसान होगा। टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर विजिटर वीजा कर दिया गया है। इसके अलावा वीजा आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले कॉलम भी 65-70% कम कर दिए गए हैं। इससे पहले अक्टूबर 2025 में वीजा की मुख्य कैटेगरी 22 से घटाकर 13 और सब-कैटेगरी 63 से घटाकर 49 की गई थीं। नई व्यवस्था दिसंबर 2026 तक लागू हो जाएगी। फिलहाल भारत 172 देशों के नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा देता है। 9 कैटेगरी, जिनमें वीजा अप्लाय कर सकेंगे 1. बिजनेस वीजा: जो विदेशी भारत में व्यापार, निवेश या फैक्ट्री लगाने आते हैं, उनको यही मिलेगा। थोड़े दिन के लिए मीटिंग, सम्मेलन, फिल्म, खेल या मशीन लगाने आने वाले इंजीनियरों को भी यही मिलेगा। 2. राजनयिक वीजा: जो विदेशी अपने देश की सरकार की तरफ से भारत में राजदूत, दूतावास के अधिकारी या सरकारी प्रतिनिधि बनकर आते हैं, उनको यही मिलेगा। 3. वर्क वीजा: जो विदेशी भारत में किसी कंपनी, स्कूल, अस्पताल या संस्थान में नौकरी करने आते हैं, उनको यही मिलेगा। नौकरी जितने समय की होगी, वीज़ा उतने समय का मिलेगा। 4. जर्नलिस्ट वीजा: जो विदेशी पत्रकार, रिपोर्टर, फोटोग्राफर या समाचार चैनल के लोग भारत में खबर, साक्षात्कार या वृत्तचित्र बनाने आते हैं, उनको यही मिलेगा। 5. मेडिकल वीजा: जो विदेशी भारत में इलाज कराने आते हैं, उनको यही मिलेगा। सामान्य इलाज के लिए और आयुर्वेद, योग, यूनानी, होम्योपैथी से इलाज के लिए 1 साल का वीजा मिलेगा, कई बार आ-जा सकेंगे। अटेंडेंट को अलग वीजा मिलेगा। 6. ऑफिशियल वीजा: जो विदेशी सरकारी अधिकारी सरकारी काम से भारत आते हैं, लेकिन राजदूत नहीं होते, जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्था के कर्मचारी या सरकारी दल के लोग, उनको यही मिलेगा। 7. स्टूडेंट वीजा: जो विदेशी भारत में पढ़ने आते हैं, उनको यही मिलेगा। स्कूल, महाविद्यालय, स्नातक, स्नातकोत्तर, रिसर्च, पीएचडी और पढ़ाने आने वालों के लिए यही वीजा है। भारत में पढ़ने की योजना से आने वालों को 5 साल तक का वीजा एक ही बार में मिलेगा। 8. विजिटर वीजा: पहले इसे पर्यटक वीजा कहते थे। इसमें घूमना, व्यापार बैठक, चिकित्सक से सलाह, योग, छोटा पाठ्यक्रम, भाषा सीखना सब हो जाएगा। 9. मिलेनियस वीजा: जो लोग ऊपर की 8 कैटेगरी में नहीं आते, उनको यही मिलेगा। जैसे भारतीय मूल के लोग और उनका परिवार, ऑरोविल से जुड़ने वाले, लंबे वीजा वालों के परिजन, अफगान नागरिक और पड़ोसी देशों के लोगों के लिए लंबी अवधि का वीजा।
Source link
भारत ने वीजा सिस्टम बदला, अब सिर्फ 9 कैटेगरी:टूरिस्ट की जगह विजिटर वीजा मिलेगा, फॉर्म में 70% कम जानकारी भरनी होगी, दिसंबर से लागू होगा
