Headlines

जहानाबाद-3 जगह भास्कर महोत्सव, संगम घाट पर हुई गंगा आरती:मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी और विधायक राहुल शर्मा हुए शामिल




जहानाबाद में छठ पर्व के अवसर पर तीन जगह भास्कर महोत्सव आयोजित किया गया। संगम घाट पर गंगा आरती हुई और छठी मैया के पारंपरिक गीत पेश किए गए। कार्यक्रम में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी और स्थानीय विधायक राहुल शर्मा शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संगम घाट पर दीप जलाए गए। बनारस से आए लोगों ने पारंपरिक तरीके से गंगा आरती की। इस दौरान पुरुषों और महिलाओं ने भी आरती में हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने आयोजन के लिए कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन का आभार जताया। सभी 38 जिलों में हो रहा आयोजन मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार सरकार का कला एवं संस्कृति विभाग छठ पर्व पर राज्य के सभी 38 जिलों में भास्कर महोत्सव आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है। छठ में भेदभाव की कोई जगह नहीं मंत्री ने कहा कि छठ पर्व में किसी तरह का भेदभाव नहीं होता। बिहार के साथ-साथ बिहार से बाहर और अब धीरे-धीरे देश-विदेश में भी लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ यह पर्व मनाने लगे हैं। पीढ़ियों से निभाई जा रही परंपरा उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में पूर्वजों की परंपराओं और संस्कारों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया जाता है। हजारों साल से चली आ रही परंपराएं आज भी श्रद्धा और विश्वास के साथ निभाई जा रही हैं। छठ महापर्व इसका उदाहरण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *