Headlines

जेनरेटर में बाल फंसने से महिला की मौत:भागलपुर में काली पूजा मेले में हुआ था हादसा, बहन के साथ घूमने आई थी




भागलपुर में काली पूजा मेले के दौरान जनरेटर में बाल फंसने से घायल हुई महिला की गुरुवार सुबह मौत हो गई। हादसा एसएम कॉलेज जाने वाले रास्ते पर बजरंगबली स्थान के सामने हुआ था। मृतका की पहचान बांका जिले के बौंसी निवासी रीना देवी के रूप में हुई है। उन्हें मायागंज अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच उनकी मौत हो गई। रीना अपनी छोटी बहन रूपा के साथ मेला देखने आई थीं। रात करीब 8:30 बजे उनके बाल जनरेटर में फंस गए। पति के छोड़ देने के बाद रीना खुद चौका-बर्तन का काम करके अपने तीन बच्चों का पेट पाल रही थी। दूसरों के घरों में काम करती थी। अब तीन बच्चों की परवरिश कौन करेगा? मायागंज में भर्ती कराया गया था

परिजन टुनटुन पासवान के अनुसार, रीना के साथ जनरेटर में बाल फंसने से बेहद गंभीर दुर्घटना हुई थी। हादसे की सूचना परिवार के लोगों को रात करीब 12 बजे मिली। इसके बाद परिजन भागते-दौड़ते मायागंज अस्पताल पहुंचे। वहां, रीना का इलाज चल रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि वह इस हादसे से बचकर घर लौट आएंगी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। पूरी रात इलाज के बावजूद सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच उन्होंने दम तोड़ दिया।

किस जनरेटर से हुआ हादसा, अब भी स्पष्ट नहीं परिवार के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस मशीन या जनरेटर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। मेले में जनरेटर की सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और उसके आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं, यह भी जांच का विषय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *