![]()
अररिया में बिरायानी दुकान के अंदर एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मंगल कुमार(25) के रूप में हुई है। मंगल को गोली उसके ही बिजनेस पार्टनर मो. असगर ने मारी। घटना जीरोमाइल इलाके की है। अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात शुक्रवार की शाम मंगल और उसका पार्टनर असगर जीरोमाइल स्थित एक बिरयानी दुकान में खाने खाने पहुंचे थे। दोनों गिट्टी बाली का कारोबार में पार्टनर थे। खाना खाते वक्त हिसाब किताब को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। बहस के बीच असगर ने कमर से पिस्टल निकाली और मंगल पर फायरिंग कर दी। गोली मंगल के सिर में जा लगी। वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक मंगल कुमार जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के रहने वाले था। देखें मौके से आई तस्वीरें… दुकान में बहस के बाद सिर में मारी गोली प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान में दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान असगर ने पिस्तौल निकाली और मंगल के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से मंगल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फायरिंग के बाद जीरोमाइल में मची अफरा-तफरी शुक्रवार शाम व्यस्त इलाके में हुई फायरिंग से जीरोमाइल में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने दबोचा घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी असगर की पिटाई कर दी, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ सुशील कुमार और नगर थानेदार मनीष कुमार रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में ही बेसुध पड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पिस्तौल, खोखा और मैगजीन बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल पिस्तौल, एक खोखा और मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने मंगल कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एसपी बोले- पैसों के विवाद में हुई हत्या अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मृतक और आरोपी के बीच गिट्टी-बालू के कारोबार को लेकर साझेदारी की बात सामने आई है। पैसों के लेनदेन के विवाद में आरोपी ने बिरयानी दुकान में अपने पार्टनर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल, खोखा और मैगजीन भी बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बिरयानी दुकान में कारोबारी का मर्डर:पैसों के विवाद में पार्टनर ने सिर में मारी गोली; लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा
