Headlines

राज्यसभा सांसद ने 500 छठ व्रतियों के बीच बांटी साड़ियां:छठ महापर्व पर सेवा-समर्पण का दिया संदेश, पहल को लोगों को सराहा




दरभंगा में छठ के अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने 500 छठ व्रतियों के बीच साड़ी बांटी है। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया। साड़ी वितरण कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने मिथिला की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोकआस्था के प्रति अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, स्वच्छता, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पर्व में व्रतियों की श्रद्धा और समर्पण समाज को सेवा एवं अनुशासन की प्रेरणा देता है। वस्त्र वितरण करना सराहनीय पहल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि छठ जैसे पावन अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों के बीच वस्त्र वितरण करना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, सद्भाव और अपनत्व की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैद्यनाथ चौधरी ‘बैजू बाबू’, जिला उपाध्यक्ष विकास रजक, जिला मंत्री मीरा मेहता, जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, नगर अध्यक्ष श्रवण महतो, राजीव सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनीता कुमारी, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रेखा झा, मीना प्रसाद तथा समाजसेवी जीवकांत मिश्र ‘जीवू भाई’ सहित दर्जनों कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *