Headlines

प्रतिमा विर्सजन में मारपीट, 1 को 12 ने मिलकर पीटा:जुलूस में गाना बजाने के लिए विवाद, लाठी-डंड से मारकर सिर फोड़ा




गयाजी में बुधवार को मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकला था। जिसमें गाना बजाने और पटाखा फंकने के विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सिर फट गया है। आरोपी है कि करीब 12 लोगों ने मिलकर एक युवक को बेहरमी से पीट दिया। लाठी से उसपर हमला किया गया। जिसमें खहरही गांव के रहने वाले नंद किशोर सिंह के बेटे भुनडल सिंह घायल हो गए। जातीय गाना बजाने की मांग कर रहे थे जानकारी के अनुसार, ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते-गाते मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत कुछ युवकों ने प्रतिमा की ओर पटाखा फेंक दिया। जुलूस में शामिल लड़कों ने जुलूस को रोककर जातीय गाने बजाने की मांग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि कुछ देर बाद जातीय गाने बजाने की मांग कर रहे एक पक्ष के दर्जनों युवक एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और भुनडल सिंह पर हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए जेपीएन अस्पताल पहुंचाया। अवैध शराब निर्माण से माहौल बिगड़ने का आरोप नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की भट्ठियां संचालित हो रही हैं। इन गतिविधियों से जुड़े लोगों के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है।
100 लीटर शराब बरामद
मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि छापेमारी के दौरान करीब 100 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इसके अलावा सैकड़ों लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। कोतवाली पुलिस ने घायल का फर्द बयान दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *