Headlines

लखीसराय-ऑपरेशन मुस्कान, 40 मोबाइल लौटाए:एसपी प्रेरणा कुमार ने मालिकों को सौंपे, लोग बोले-'थैंक्यू पुलिस'




लखीसराय में पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी और गुम हुए 40 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। बुधवार को एसपी प्रेरणा कुमार ने अपने कार्यालय में मोबाइल धारकों को फोन सौंपे। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। तकनीकी जांच से मिले 40 मोबाइल एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतों पर पुलिस विशेष अभियान चला रही है। तकनीकी जांच, मोबाइल की लोकेशन और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग मामलों में फोन का पता लगाया गया। पहचान के बाद मालिकों को सौंपे फोन बरामद मोबाइल की पहचान और धारकों के दावों की जांच की गई। इसके बाद सभी 40 फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल मिलने पर लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि फोन खोने के बाद उन्हें वापस मिलने की उम्मीद कम थी। मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें शिकायत एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने मोबाइल का आईएमईआई नंबर और खरीद से जुड़े जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने की सलाह दी, ताकि पुलिस को फोन खोजने और जांच करने में मदद मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *