![]()
बेगूसराय सदर के चांदपुरा स्थित सार्वजनिक मां काली मंदिर में बुधवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा को बूढ़ी गंडक नदी ले जाया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों और मां के जयकारों के बीच यात्रा निकली। मंदिर और आसपास के इलाके में सुबह से भक्तिमय माहौल रहा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर मां को विदाई दी। प्रतिमा को विदा करते समय कई श्रद्धालु भावुक हो गए। उन्होंने अगले वर्ष फिर आने की कामना की। कार्यक्रम में नवीन कुमार, मिट्ठू कुमार, विकास कुमार, रौनक कुमार और कन्हैया कुमार समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर कमेटी ने विसर्जन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आभार जताया।
Source link
चांदपुरा में मां काली की प्रतिमा विसर्जित:भक्ति गीतों, जयकारों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में किया विसर्जन
