Headlines

भूटान से अहमदाबाद जा रहा सिलिकॉन लदा टैंकर लापता:चालक नरपत नगर के ढाबे के पास बेहोश मिला, आईसीयू में भर्ती; जीपीएस और फास्टैग से छेड़छाड़




मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र में 18 चक्का टैंकर लापता हो गया। टैंकर में सिलिकॉन लदा था और वह भूटान से अहमदाबाद जा रहा था। चालक नरपत नगर के ढाबे के पास बेहोश मिला। उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। टैंकर (बीआर-03जीसी-7271) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी सुनील यादव का है। चालक संजीव कुशवाहा 2 नवंबर को भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भूटान बॉर्डर स्थित जयगांव से टैंकर लेकर रवाना हुआ था। 3 नवंबर को मैथी टोल प्लाजा पर टैंकर का आखिरी फास्टैग भुगतान हुआ। इसके बाद उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई और चालक से संपर्क नहीं हो सका। टैंकर की लोकेशन छिपाने के लिए जीपीएस और फास्टैग से छेड़छाड़ की गई। जानकारी के मुताबिक, रास्ते में एक व्यक्ति ने चालक से दोस्ती की। दोनों ने साथ में गैस भरवाकर दाल-रोटी बनाई और खाई। बाद में पंखा ढाबे पर चाय और आंवले का मुरब्बा खाया। आरोप है कि इसी दौरान चालक को नशीला पदार्थ दिया गया। उसके बेहोश होने के बाद आरोपी टैंकर लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद टैंकर मालिक सुनील यादव सकरी पहुंचे। उन्हें पता चला कि चालक एनएच-27 पर नरपत नगर स्थित अलकरी मुरादाबादी ढाबे के पास बेहोश मिला था। सकरी पुलिस ने उसे रामशीला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। होश में आने के बाद चालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मंगलवार रात 9:30 बजे बताया कि सुनील यादव के बयान के आधार पर 5 नवंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चालक से विस्तार से पूछताछ की जा रही है और अन्य स्रोतों से भी जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *