Headlines

रोड एक्सीडेंट में 3 भाइयों की मौत:अज्ञात गाड़ी ने बाइक में मारा टक्कर, काली पूजा का मेला देखने जा रहे थे




मधेपुरा के बिहारीगंज बायपास रोड स्थित एसएच-58 पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोरों की मौत हो गई। हादसा रात करीब 8:45 बजे हुआ। तीनों एक ही परिवार के थे। इनमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान बिहारीगंज प्रखंड की गमैल पंचायत के गोरपार वार्ड-14 निवासी मोहम्मद जमशेद, मोहम्मद खुशो और सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के देहदर निवासी मोहम्मद आफताब के रूप में हुई है। जमशेद और खुशो चचेरे भाई थे, जबकि आफताब उनका फुफेरा भाई था। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. काली पूजा का मेला देखने जा रहे थे तीनों बताया गया कि तीनों किशोर खाना खाने के बाद एक ही बाइक से सरौनी कला में आयोजित काली पूजा का मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान बिहारीगंज बायपास रोड पर किसी अज्ञात गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 2 किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीसरे किशोर को पुलिस और प्रशासन की मदद से बिहारीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। अज्ञात गाड़ी की पहचान में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष लव कुश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। एक ही दिन सड़क हादसों में 4 की मौत मधेपुरा जिले में मंगलवार को सड़क हादसों की 2 बड़ी घटनाएं हुईं। इससे पहले शाम करीब 5 बजे भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर ओवरब्रिज के पास सीएनजी ऑटो और दो बाइक के बीच टक्कर हुई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *