![]()
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ गांव में जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने, जेसीबी से बाउंड्रीवॉल तोड़ने और हथियार के बल पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित गोस्वामी बालेश्वर राय ने मुसरीघरारी थाना सहित वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई और जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी कलेक्ट्रेट पहुंचे बालेश्वर राय ने बताया कि करीब 10 साल पहले उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से 12 कट्ठा जमीन बैनामा के माध्यम से खरीदी थी। जमीन की सुरक्षा के लिए उन्होंने चारों ओर बाउंड्रीवॉल भी बनवा रखी थी। सोमवार को बेटा सुरेंद्र उस रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि कुछ लोग जेसीबी लगाकर उनकी जमीन की बाउंड्रीवॉल तोड़ रहे हैं। आरोप है कि जब सुरेंद्र ने इसका विरोध किया तो गांव के ही संजीव कुमार झा, राजन कुमार झा, संजय कुमार झा सहित अन्य लोगों ने हथियार के बल पर उसे डराया-धमकाया। दोबारा वहां नहीं आने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
संपत्ति पर भू माफियाओं की नजर बालेश्वर राय ने बताया कि बुढ़ापे में मेहनत-मजदूरी कर उन्होंने जमीन खरीदी थी, लेकिन अब जमीन पर भूमाफियाओं की नजर पड़ गई है। आरोपित जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई करने और अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पीड़ित की ओ से आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बुजुर्ग की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा:समस्तीपुर में जेसीबी से बाऊंड्री वॉल तोड़ी, जान से मारने की धमकी भी दी
