![]()
कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी के प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा का अक्टूबर 2026 के ‘इनोवेशन इन एजुकेशन’ सम्मान के लिए चयन हुआ है। बिहार के 25 शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चुना गया है।
यह सम्मान शिक्षा में नवाचार और बच्चों को खेल गतिविधियों के जरिए पढ़ाने के काम के आधार पर दिया जाता है। चयन में स्कूलों में नई पहल, गतिविधि आधारित पढ़ाई और खेल-खेल में सीखने से बच्चों की जिज्ञासा और आत्मविश्वास बढ़ाने के प्रयास देखे जाते हैं।
चयन के बाद सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने IIE मंच के संस्थापक डॉ. शिव कुमार प्रसाद और समन्वयक रजनीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बच्चों के भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए और समर्पण से काम करने की प्रेरणा देता है।
Source link
कहलगांव के शिक्षक सर्वोत्तम शर्मा का चयन:शिक्षा में नवाचार के लिए मिलेगा सम्मान, बिहार के 25 शिक्षकों में शामिल
