Headlines

बक्सर में जमीन विवाद में फायरिंग:गोली लगने से 3 लोग घायल, तीनों वाराणसी रेफर, 10 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी




बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बैरी गांव में मंगलवार को जमीन विवाद में फायरिंग हुई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। तीनों को बक्सर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गाय को चारा देने जा रहे पवन को लगी गोली जानकारी के मुताबिक, गांव में पट्टीदारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। राजा तिवारी के बेटे पवन तिवारी (45) गाय को चारा खिलाने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के जयप्रकाश तिवारी, मनीष तिवारी, चुन्नू तिवारी, श्रीमन नारायण तिवारी और श्याम नारायण तिवारी समेत करीब 10 लोगों ने उन पर गोली चला दी। एक गोली पवन की कमर में लगी। गोली की आवाज सुनकर पवन के चचेरे भाई बृजनंदन तिवारी (30), पिता जगदीश तिवारी, मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर भी गोली चलाई। गोली उनके पैर में लगी। इसके बाद राजा तिवारी के दूसरे बेटे बुल्लू उर्फ बिल्लू तिवारी (50) भी वहां पहुंचे। उन्हें पेट में गोली लगी। तीनों घायलों को वाराणसी किया गया रेफर परिजन तीनों घायलों को बक्सर सदर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टर डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बृजनंदन तिवारी, बिल्लू तिवारी और पवन तिवारी को गोली लगी थी। तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। एसडीपीओ बोले- पहले से चल रहा था भूमि विवाद घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा था। मंगलवार को एक पक्ष की ओर से गोलीबारी की गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों से पूछताछ की गई है। उन्होंने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *