![]()
नालंदा में नाबालिग लड़की (17) का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 17 लाख रुपए के जेवरात ठग लिए। आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ठगी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार पीड़िता ऑनलाइन क्लास करती थी। इसी दौरान अरलव जिले के युवक ने बिट्टू कुमार उर्फ समर नाम से टेलीग्राम पर संपर्क किया। 6 महीने पहले मैंने घरेलू कपड़ों में मैंने अपनी फोटो बिट्टू को शेयर की थी। बिट्टू ने उसी फोटो को AI से अश्लील फोटो में बदलकर टेलीग्राम पर भेजा और ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने परेशान होकर 24 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के 16 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। मामला हरनौत थाना क्षेत्र का है। पिता को मारने की धमकी भी दी थी छात्रा के मुताबिक, 30 सितंबर को आरोपी ने उसे बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर में मिलने बुलाया। वह डर के कारण वहां गई। आरोपी ने धमकी दी कि घर के जेवर और नकदी नहीं लाई तो फोटो सोशल मीडिया पर डाल देंगे। तुम्हारे पिता को गोली मार देंगे।
धमका कर सोना-चांदी और नकद लेने का आरोप छात्रा के अनुसार धमकियों के बाद 16 अक्टूबर को शाम 4 से 5 बजे के बीच आरोपी ने उसे लोहरा से पतासिरिया होते हुए हरनौत जाने वाले रास्ते पर बुलाया था। वहां उसने अपनी 2 शादीशुदा बड़ी बहनों और मां के पैतृक जेवर आरोपी को दे दिए। इनमें 100 ग्राम सोना और 800 ग्राम चांदी थी, जिनकी कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई गई है। 70 हजार रुपए नगद भी दिए थे। 18 अक्टूबर को मां ने बक्सा खोला तो जेवर गायब थे। वह बेहोश हो गईं। होश आने पर उन्हें पूरी बात बताई।
जेवरातों में ये शामिल पुलिस ने अभियुक्त के पास से 7 जोड़ी चांदी की पायल, 1 चांदी की चेन, 1 चांदी की मछली, 2 चांदी के पीपल के पत्ते, 5 चांदी की कसैली, 1 जोड़ा दुल्हन बिछिया और 2 जोड़ी अन्य बिछिया और 2 छोटे चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। इसके अलावा 2 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ा छोटा झुमका, 1 जोड़ा कान की बाली और एक मंगलसूत्र का लॉकेट जब्त किया गया है।
Source link
नालंदा में शातिर गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर की थी ठगी:नाबालिग को ब्लैकमेल कर 17 लाख के जेवर ठगे थे, टेलीग्राम पर हुआ था संपर्क
