Headlines

लेसी सिंह बोलीं-नीतीश के सुशासन से शिखर पर पहुंचा बिहार:24 नवंबर को मनेगा विकास का उत्सव, तैयारी में जुटी जदयू




सुपौल जिला जदयू कार्यालय में बुधवार को पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक हुई। इसमें बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बैठक में 24 नवंबर को होने वाले सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आयोजन को उत्सव के रूप में मनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री लेसी सिंह का स्वागत किया। इस दौरान सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत, पिपरा विधायक रामविलास कामत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध यादव, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम सरदार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नीतीश के शासन में विकास का दावा बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन में बिहार ने विकास की गति शून्य से शिखर तक पहुंचाई है। आज राज्य के हर क्षेत्र में विकास के काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुपौल जिले की पांचों विधानसभा सीटें एनडीए के खाते में हैं। इसमें सुपौल विधायक सह उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया है। सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार ने लगातार प्रगति की है। सरकार की उपलब्धियों और सुशासन के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 24 नवंबर को सुशासन दिवस सह नीतीश संवाद आयोजित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी लेसी सिंह ने जदयू कार्यकर्ताओं और आम लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने आयोजन को उत्साह और धूमधाम के साथ उत्सव के रूप में मनाने की बात कही। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *