Headlines

दमकल वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत:9 साल की बेटी गंभीर, 4 बच्चों के साथ स्टेशन जा रही थीं; चालक फरार




शेखपुरा में गुरुवार शाम सदर प्रखंड कार्यालय के पास दमकल वाहन की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में उसकी 9 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दमकल वाहन जब्त कर लिया है। मृतका की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी रंजू मांझी की पत्नी सजनी देवी के रूप में हुई है। वह अपने चार बच्चों के साथ शेखपुरा रेलवे स्टेशन जा रही थी। वहां से ट्रेन पकड़कर उसे लखीसराय जाना था। सजनी देवी किऊल नदी के पास घुसकुंडी गांव स्थित मायके में छठ पूजा में शामिल होने जा रही थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… हादसे में बेटी की हालत गंभीर पुलिस के मुताबिक, सदर प्रखंड कार्यालय के पास दमकल वाहन की चपेट में आने से सजनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी स्वीटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दमकल वाहन जब्त किया घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दमकल वाहन को जब्त कर लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर यातायात डीएसपी ऋषभ कुमार, एएसपी डॉ. राकेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंचे। चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने दमकल वाहन के चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि वाहन तेज रफ्तार में था। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, हादसे की वजह और चालक की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद होगी। जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *