Headlines

छठ पूजा के लिए किशनगंज में सुरक्षा बल तैनात:362 से अधिक संवेदनशील स्थलों पर निगरानी, 350 दंडाधिकारी और 1,615 पुलिसकर्मी तैनात




किशनगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा-2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। विधि-व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश पर 362 से अधिक महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 350 दंडाधिकारी और 1615 पुलिसकर्मियों की तैनाती प्रशासन के अनुसार, जिले में कुल 350 दंडाधिकारी, 365 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और चौकीदारों सहित 1615 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 6 जोनल गश्ती दल बनाए गए हैं। प्रमुख स्थलों पर पुलिस पिकेट स्थापित किए गए हैं। थाना गश्ती के साथ बाइक पेट्रोलिंग के जरिए भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। 9 क्विक रिस्पांस टीम 24 घंटे रहेंगी अलर्ट आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला और अनुमंडल स्तर पर 9 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की गई हैं। इनमें पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में 6 क्यूआरटी और 3 बाइक क्यूआरटी शामिल हैं। सभी टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5,775 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इनमें 1,280 लोगों को बाउंड डाउन किया गया है। ड्रोन, वीडियोग्राफी और सीसीटीवी से होगी निगरानी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। जिला और अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिला नियंत्रण कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पूजा समितियों को पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक तैनात करने और उन्हें पहचान पत्र देने का निर्देश दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग बनाने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर प्रशासन सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रख रहा है। भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो और वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ साइबर थाना और सोशल मीडिया सेल के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। अग्निशमन, बिजली और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट सभी थानों में शांति समिति की बैठक कर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। अग्निशमन, बिजली और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रखा गया है। घाटों और आयोजन स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से छठ महापर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *