Headlines

अमेरिका की मिसिसिपी नदी में क्रूज से टकराया टैंकर:129 यात्री सवार थे, डूबते क्रूज की रेलिंग पकड़े जान बचाने चिल्लाते दिखे लोग; रेस्क्यू जारी




अमेरिकी शहर न्यू ऑरलियन्स में शुक्रवार को एक टैंकर ने 129 यात्रियों को ले जा रहे रिवर क्रूज को टक्कर मार दी, जिससे वह डूब गया। मिसिसिपी नदी में हुए इस हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। ये हादसा अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑरलियन्स शहर में हुआ। मिसिसिपी नदी यहां का सबसे बड़ा और बिजी रूट है, जहां से रोज बड़े-बड़े टैंकर और क्रूज गुजरते हैं। एक वीडियो में टैंकर क्रूज से टकराता दिखाई दे रहा है। दूसरे में क्रूज डूब रहा है और उसमें सवार यात्री रेलिंग पकड़े हुए चीखते-चिल्लाते दिख रहे हैं। एक और वीडियो में क्रूज के डूबने के बाद लोगों का रेस्क्यू होता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रूज का नाम है- अमेरिकन हेरिटेज, ये अमेरिकन क्रूज लाइंस की पैडलव्हील वाली नाव है। क्रूज किनारे पर था, तभी सामने से आ रहे अटलांटिक एस्फाल्ट टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की 4 तस्वीरें… सभी का रेस्क्यू, 32 अस्पताल में भर्ती हादसे के समय क्रूज क्रिसेंट सिटी कनेक्शन ब्रिज के नीचे, पोर्ट हेडक्वार्टर के ठीक सामने खड़ा था। सुबह 10:30 बजे अमेरिकन हेरिटेज क्रूज नैटचेज से चलकर न्यू ऑरलियन्स पहुंचा। दोपहर 12:30 बजे वह किनारे पर था, यात्री उतर रहे थे, तभी 160 मीटर लंबा टैंकर अटलांटिक एस्फाल्ट आया और बाईं तरफ से टकरा गया। क्रूज के पूरी तरह पलट जाने के बाद उसमें सवार लोग नदी में डूबने लगे। रेस्क्यू टीमों ने सभी लोगों को बाहर निकाल लिया है। 32 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हैं। —————— यह खबर भी पढ़ें… अफ्रीकी देश जिबूती के पास नाव डूबी, 109 की मौत: 116 लापता, 305 लोग सवार थे; इथियोपिया के 80 से ज्यादा नागरिक बचाए गए अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी नाव डूबने से 109 लोगों की मौत हो गई, जबकि 116 लोग लापता हैं। नाव में करीब 305 लोग सवार थे। हादसे में 80 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संस्था (IOM) के मुताबिक, सभी जीवित बचे लोग इथियोपिया के नागरिक हैं। हादसा 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात जिबूती के ओबॉक शहर के उत्तर में हुआ। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *